top of page
Abstract Clouds

कौन थीं सुदीक्षा भाटी ? यूएस में 4 करोड़ की स्‍कॉलरशिप पाने वाली लड़की यूपी में छेड़छाड का शिकार

टॉपर, करोड़ों की स्कॉलरशिप...अब छेड़छाड़ में दर्दनाक मौत...आखिर क्या हुआ सुदीक्षा के साथ?

इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद को टॉप करने वाली दादरी की होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की छेड़छाड़ के दौरान ऐक्सिडेंट में मौत

बाइक से औरंगाबाद जा रही थी सुदीक्षा, दो युवकों ने रास्ते में की छेड़छाडइ स दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर जा गिरी हादसे में सुदीक्षा की मौत


बुलंदशहर पढ़ाई में होनहार सुदीक्षा भाटी ने दो साल पहले ही इंटरमीडिएट की परीक्षा में बुलंदशहर जनपद टॉप किया था। स्कॉलरशिप मिली तो उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं। मेहनत के बल पर एक शानदार करियर उनके सामने था। लेकिन कुछ मनचले लड़कों की छेड़खानी ने इस प्रतिभा को हमेशा के लिए बुझा दिया।

दरअसल, कोरोना संक्रमण काल में अपने घर लौटीं सुदीक्षा अपने रिश्तेदार के पास जा रही थीं। वह चाचा के साथ बाइक पर बैठी थीं। रास्ते में ही बुलेट सवार कुछ शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी। फ्लर्ट के दौरान आरोपी युवक बार-बार बाइक को ओवरटेक कर रहे थे। उसी दौरान मनचलों से बचने के चक्कर में गाड़ी गिर गई और सुदीक्षा की मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदीक्षा भाटी ने साल 2018 में इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद को टॉप किया था। HCL की तरफ से 3 करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दिए जाने के बाद सुदीक्षा भाटी अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण करने चली गई थी। सुदीक्षा अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में भारत सरकार के खर्च पर पढ़ रही थी।

सुदीक्षा का परिवार गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र का निवासी है। परिजन के मुताबिक कोरोना की वजह से सुदीक्षा अमेरिका से स्वदेश लौटी थी। वह अपने मामा से मिलने जा रही थी। कुछ दिनों के बाद ही उसे वापस अमेरिका पढ़ाई के लिए लौटना था। लेकिन किसी को क्या पता था कि कुछ शोहदों की करतूत की वजह से उसकी मौत हो जाएगी और फिर वह कभी अमेरिका नहीं जा पाएगी।


इस घटना से एक बार फिर कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।

पुलिस इसे रोड ऐक्सिडेंट बता रही है, इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की। यह जानबूझकर मर्डर किया गया।

  • सुदीक्षा के पिता


यह घटना गुर्जर समाज को शर्मसार करने वाली घटना है समाज के लोगों को चाहिए कि मंत्री मुख्यमंत्री, प्रशासन से मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

Support Us

Here are some online payment methods you can use to donate:

Bank Transfer

A/c Holder - Mahendra Singh Gurjar
A/c No. - 67940100006765
IFSC code - BARB0VJCCGW
Bank - Bank Of Baroda, City Centre, Gwalior (MP)

UPI

UPI Gurjar Nirdeshak.jpeg

UPl ID - 9302112504@barodampay

Abstract Clouds
bottom of page